गया, मार्च 12 -- प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम की केंद्रीय कमेटी सदस्य एआर सिंधु ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में 24 मार्च को दिल्ली में जन आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में मनरेगा को पुनः लागू करने, चार श्रम संहिताओं को समाप्त करने, बीज एवं बिजली विधेयक वापस लेने तथा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग उठाई जाएगी।राज्य सचिव मंडल की सदस्य रामपरी...