गया, मई 14 -- विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाने वाली सामुदायिक रसोई एकता शक्ति फाउंडेशन ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय वजीरगंज में छात्र-छात्राओं के बीच ग्लूकोज पैकेट का वितरण किया। रसोई प्रभारी संतोष रंजन ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए चयनित विद्यालयों में ग्लूकोज बांटा जा रहा है। विद्यालय के 72 बच्चों के बीच 450 ग्राम के पैकेट वितरित किए गए तथा सेवन करने की जानकारी भी दी गई। प्रधानाध्यापिका स्वाति कुमारी ने बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए और फाउंडेशन की पहल की सराहना की। मौके पर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...