लखनऊ, अप्रैल 11 -- सर फोटो है -दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया-आग लगने से आसपास के लोगों ने अपने घर किए खालीलखनऊ,संवाददाता।वजीरगंज में शनिवार सुबह एक मकान के दूसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को निकलता देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चौक और हजरतगंज फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।नबी उल्लाह रोड नई बस्ती रिवर बैंक कॉलोनी के पास मोहम्मद शरीफ परिवार के साथ रहते हैं। मोहम्मद शरीफ ने बताया कि उनका मकान दो मंजिला है। वह परिवार के साथ नीचे रहते हैं। मकान के उपर के हिस्से में कापी-किताबों और जनरल स्टोर का सामान रखा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ नीचे थे। इस बीच पड़ोसी ने मकान के पहली मंजिल से...