बदायूं, जून 29 -- भामाशाह जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में बाहर से शामिल हुईं झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। रविवार को नगर में श्रीभामाशाह विकास सेवा समिति वजीरगंज के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भगवान गणेश का तिलक-पूजन और आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस यात्रा में श...