गया, अप्रैल 23 -- दखिनगांव में गुरुवार को सामुदायिक शीतल प्याउ का उद्घाटन बीडीओ प्रभाकर सिंह एवं अन्य लोगों ने घड़े पर बंधन खोलकर किया। बीडीओ ने कहा कि घड़े में पानी रखकर उसे शीतल करना बेहतर और पारंपरिक विधि है। उन्होंने समाजसेवी पंकज कुमार उर्फ संजय द्वारा लगातार चार वर्षों से गर्मी में प्याउ संचालन को सराहनीय बताया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर उर्फ काका सिंह और उप मुख्य पार्षद संजीत कुमार ने कहा कि जल्द ही नगर के सभी वार्डों में प्याउ का संचालन किया जाएगा। साथ ही स्थायी प्याउ योजना के तहत बोरिंग और टंकी लगाकर सामुदायिक पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- बांका: नल जल योजना अधर में समाजसेवी पंकज कुमार ने कहा कि प्याउ संचालन में अधिक खर्च नहीं, लेकिन लगातार जल उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज...