गया, मई 16 -- कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तरवां की छात्राओं ने मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने सहित अन्य शिकायतें की थी। शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से भोजन, स्वास्थ्य व शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इस दरम्यान छात्राओं ने समय से व पर्याप्त भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं मिलने की शिकायत की। छात्राओं ने विद्यालय में घड़ी नहीं होने, इन्वर्टर से बिजली उपलब्ध नहीं कराने, साबुन सर्फ जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराने, तीन माह से मांसाहारी भोजन उपलब्ध नहीं कराने सहित वार्डेन के व्यवहार की शिकायत की। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी ने कहा कि साफ-सफाई में भी कमी देखी गई व छात्राओं द्वारा मिली शिकायत पर वार्डेन को सुधार करने का निर्देश दिया गया है।...