गया, अगस्त 1 -- श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय, वजीरगंज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सोपान छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत सह समापन समारोह शनिवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण और राष्ट्रगान से हुई। शिविर के दौरान प्रशिक्षक सह प्रखंड स्काउट मास्टर शैलेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, सहयोग, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के संस्कार विकसित करना है। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह मागधी सेना अध्यक्ष चित्तरंजन कुमार उर्फ चिंटू भईया ने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाज और संस्कारों को अपनाते हुए माता-पिता...