गया, दिसम्बर 25 -- द्रविड़ कड़जम के संस्थापक पेरियार रामासामी की स्मृति में गुरूवार को केनारचट्टी स्थित अर्जक निवास में विवेक दिवस मनाया। अर्जक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने कहा पेरियार रामासामी ने समाज में व्याप्त असमानता, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कुरीतियों को हटाने के लिए तमिलनाडु में बहुत बड़ा आंदोलन किया था, जो बाद में देश भर में फैल गया। तर्क और विवेक का सहारा लेकर अंधविश्वास, जाति प्रथा, धर्म के नाम पर अन्याय, नारी अशिक्षा और ब्राह्मणवाद पर करारा प्रहार किया था। पेरियार ने धार्मिक विषमता की जगह नास्तिकता को बढ़ावा दिया था। इसलिए उनके महापरिनिर्वाण दिवस 25 दिसंबर को अर्जक संघ विवेक दिवस नामक त्यौहार मनाता है। समारोह की अध्यक्षता उपमुखिय...