गया, अप्रैल 5 -- तरवां के निकट शनिवार की देर संध्या एक ऑटो पर लदा 125 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तरवां ओपी पुलिस के सहयोग से गश्ती दल ने एक ऑटो का पीछा किया, लेकिन चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 125 लीटर देसी शराब बोरे में भरा पाया गया। ऑटो को शराब के साथ बरामद कर थाना लाया गया है एवं संबंधित मामला दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...