गया, मई 3 -- तरवां के प्राणपुर ठनठनियां मोड़ स्थित नए मंदिर में दैव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित पांच दिवसीय महारूद्र चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा तरवां ढाढ़र नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलभरी की। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप लौटे और मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन किया गया। कलश यात्रा के दौरान प्राणपुर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और जय श्रीराम सहित अन्य जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। यात्रा में मुखिया पति सह सर्वोदय क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू, सुमित्रा देवी, डॉ. नरेश प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजकों यह भी पढ़ें- वजीरगंज के तरवां प्राणपुर...