गया, मई 17 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की वजीरगंज इकाई की बैठक रविवार को केनार पहाड़पुर पंचायत स्थित बेलदारी मंदिर के पास हुई। बैठक में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता शंभू शरण शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की दोहरी नीति के कारण गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि पूंजीपतियों को जमीन, लोन और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। बैठक में वजीरगंज को अनुमंडल बनाने, एरू में प्रस्तावित स्टील प्लांट का कार्य शुरू कराने, भूमिहीनों को जमीन देने तथा दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं-बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही दाखिल-खारिज और परिमार्जन के नाम पर किसानों को परेशान किए जाने का भी विरोध किया गया। शंभू शरण शर्मा ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और नगर पंचायत में भ्...