गया, मई 24 -- गया-राजगीर एनएच-82 पर वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार की संध्या एक कार पुल के नीचे गिर गई। हादसे में कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का डिवाइडर टूटा हुआ है और बगल में नाली का गड्ढा भी खुला पड़ा है, जिससे यहां लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया गया कि गया से अपने रिश्तेदार के यहां आए दो लोग वापस लौट रहे थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका और कार पुल के नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।(वजीरगंज यह भी पढ़ें- वजीरगंज : पुल में गिरी कार, बचे सवार से अमित कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...