गया, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर बेखौफ होकर अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उमन बिगहा गांव का है, जहां शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार उमन बिगहा निवासी व पोस्टमैन संतोष चौधरी के घर में चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश किया और घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। गृहस्वामी संतोष चौधरी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी शौच के लिए उठी तो उसने देखा कि कमरे में लगा एलईडी टीवी गायब है। इसके बाद उसने घरवालों को जगाया। जब परिवार के लोग उठकर देखने लगे तो पता चला कि पैंट में रखे 26 हजार रुपये नकद और रसोईघर से बिजली का चूल्हा भी गायब है।पीड़ित के अनुसार चोर छत के सहारे घर मे...