गया, जनवरी 27 -- वजीरगंज के श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में सोमवार को प्रशासन और पब्लिक टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 12 ओवरों के इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। टॉस जीतकर प्रशासनिक टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। प्रशासन टीम की ओर से मंटू कुमार ने 29 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक टीम ने शुरुआत से ही संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में पब्लिक टीम ने दो गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। पब्लिक टीम के संजीव कुमार ने 37 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैच के समापन पर बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि इस तरह के आ...