कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। बच्चे का दुबला होना अक्सर सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन, अगर वजन लगातार घट रहा हो और लंबाई भी नहीं बढ़ रही तो यह केवल पोषण की कमी नहीं, बल्कि टाइप-1 डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। समय रहते ऐसे लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। सोसायटी फॉर प्रिवेंशन एंड अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज (एसपीएडी) की ओर से शनिवार को सीएसजेएमयू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बेंगलुरु से आए डॉ. एस श्रीकांता ने यह जानकारी दी। बताया कि सांस फूलने, बार-बार प्यास लगने, रात में चार-पांच बार पेशाब, थकान या अचानक वजन घटने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है तो तुरंत ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान होने पर इलाज आसान हो जाता है और बच्चा सामान्य जीवन जी सकता है। अभिभावकों बच्चों के खानपान और ग्रोथ पर नियमित नजर रखें ताकि किसी भी खतरे को शुरुआती ...