नई दिल्ली, जुलाई 14 -- लगातार बढ़ते वजन से परेशान लोग अक्सर वजन घटाने के अलग-अलग तरीकों को खोजते हैं। वजन घटाने के लिए जिस तरीके को सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है वह है अच्छी लाइफस्टाइल। जी हां, एक्सपर्ट मानते हैं कि संतुलित डायट और एक्टिव लाइफस्टाइल से वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, आजकल वजन कम करने के कई दूसरे तरीके भी हैं जिन्हें फटाफट वजन कम करने के लिए असरदार माना जाता है। इन तरीकों में से एक है वाटर फास्टिंग। बहुत से सेलेब्रिटीज इस तरीके से वजन कम कर चुके हैं। एक्टर कुणाल खेमू भी इस तरीके को अपनाकर 9 किलो वजन कम कर चुके हैं। लेकिन क्या ये तरीका वाकई वजन घटाने के लिए सेफ है? क्या इससे हेल्थ को हो खतरा और साइड इफेक्ट हो सकता है? इस आर्टिकल में जानिए।क्या है वाटर फास्टिंग सबसे पहले ये समझना होगा कि वाटर फास्टिंग क्या होता है। वाटर फ...