फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 28 -- फर्रुखाबाद। अर्रापहाड़पुर गांव में वृद्ध रामसनेही की हत्या बड़ी निर्ममतापूर्वक की गयी थी। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि सिर में वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया जिसमें अधिक खून निकला जिसके चलते मौत हुयी। सिर में दो चोटों के निशान प्रहार के चलते पाये गये हैं। इसके अलावा गले में खुरचने के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद भतीजे व परिवार के अन्य लोग रामसनेही का शव लेकर चले गये। इस दौरान पुलिस ने भी नजर रखी। यह भी पढ़ें- दो भाइयों ने मिलकर पिता को मार डाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...