लखनऊ, दिसम्बर 13 -- उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां अब तक 92832 वक्फ संपत्तियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है। इसमें 86347 सुन्नी और 6485 शिया वक्फ संपत्तियां हैं। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने छह महीने की अवधि भी बढ़ा दी है। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने इसी साल छह जून को रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह लक्ष्य केवल समय पर ही पूरा नहीं हुआ बल्कि निर्धारित अवधि से पहले ही इसे हासिल कर लिया। उम्मीद पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक शिया वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में लखनऊ सबसे आगे रहा। यहां 625 शिया वक्फ संपत्तियां दर्ज हुई। इसके बाद 539 शिया वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में अमरोहा दूसरे और 533 वक्फ संपत्तियों के साथ मेरठ तीसरे स्थान पर है। सुन...