रांची, सितम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज (एआइपीएमएम) ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर दिए गए अंतरिम आदेश का हार्दिक स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि यह आदेश न केवल मुस्लिम समाज, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए कानून की निष्पक्षता और न्याय की मिसाल है। महाज ने इस आदेश को मुस्लिम समाज की धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ और मुख्य कार्यकारी निदेशक मुहम्मद युनूस ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह अंतरिम आदेश वक्फ संस्थाओं की स्वायत्तता और मुस्लिम समाज की धार्मिक पहचान की सुरक्षा करता है। उन्होंने विशेष रूप से इस तथ्य का स्वागत किया कि संपत्ति विवादों का निपटारा केवल न्यायिक संस्थाओं के दायरे में रहेगा, जिससे निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.