अलीगढ़, मार्च 12 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में वक्फ संपत्ति पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे का विरोध करना एक पार्षद पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ दबंग भू-माफियाओं ने उन्हें पकड़कर कमरे के अंदर ले जाकर बंधक बना लिया और मारपीट की। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजमाल वार्ड की पार्षद के पति मोहम्मद इरशाद पुत्र जमालुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह करीब 1:15 बजे खैर रोड से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि नगर निगम की वक्फ संपत्ति पर कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे थे।आरोप है कि कुछ भू-माफिया वहां अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इरशाद का कहना है कि जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों से ...