वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए छह महीने की मोहलत मिल गई है। वक्फ संपत्ति का 'उम्मीद पोर्टल' पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। इसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर थी। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अनुरोध पर वक्फ ट्रिब्यूनल ने अंतिम तिथि को छह महीने बढ़ा दिया है। अंजुमन इन्तेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड से आग्रह किया कि गया था कि समय सीमा बढ़ाने के लिए ट्रिब्यूनल बोर्ड में अपील करे। चेयरमैन ने वक्फ ट्रिब्यूनल में अपील की। जिसे स्वीकार करते हुए वक्फ ट्रिब्यूनल ने छह महीना रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...