अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गुनाह-ए-कबीरा यानि महापाप के भागीदार हैं। ऐसा करने वाले आखिरत (परलोक) में सजा पाएंगे और जहन्नुम के हकदार होंगे। यह बातें यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने बुधवार को वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को लेकर फतवा (शरई राय) जारी करते हुए कहीं। मुफ्ती ने सरकार को भी अधिकार दिया है कि वह ऐसी संपत्तियों की जांच कर उन्हें जनहित में वापस ले। मुफ्ती इब्राहिम हुसैन ने कुरआन की सूरह अन-निसा और सूरह अल-बकरा का हवाला देते हुए कहा कि अमानत को उसके हकदारों तक पहुंचाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, लाखों बीघा वक्फ जायदाद पर कुछ लोग कुंडली मारकर बैठे हैं और निजी लाभ कमा रहे हैं। यह गरीबों और यतीमों का हक मारना है। जो लोग वक्फ संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं, वे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.