काशीपुर, मार्च 14 -- काशीपुर। वक्फ संपत्तियों को 'उम्मीद' पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। अधिवक्ता अली अनवर ने कहा कि कुमाऊं मंडल में कई वक्फ संपत्तियां अभी तक उम्मीद पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज नहीं की गई हैं, जबकि यह प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। संबंधित कमेटियों के पदाधिकारी और मुतवल्ली आवश्यक दस्तावेजों के साथ तुरंत अपनी वक्फ संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कराएं। कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा तक वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज नहीं कराया गया, तो संबंधित कमेटियों और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ जुर्माना तथा दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...