मधुबनी, मई 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में वक्फ संपत्तियों की कथित गड़बड़ी, अवैध जमाबंदी और अतिक्रमण के मामलों को लेकर अब बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सख्त रुख अपना लिया है।

वक्फ संपत्तियों की स्थिति पर रिपोर्ट बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जिले के सभी 21 अंचलाधिकारियों से वक्फ संपत्तियों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। कमेटी ने यह कार्रवाई जिला औकाफ कमेटी के सदस्य सह वरीय अधिवक्ता डा. मो. महताब आलम की पहल के बाद हुई है। उन्होंने वक्फ संपत्तियों पर हो रहे अतिक्रमण, अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी जमाबंदी को लेकर बोर्ड को कई स्तरों पर ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। अब बोर्ड ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सीओ को जांच का स्पष्ट निर्देश दिया है।

अवैध जमाबंदी की जांच बोर्ड ने खास तौर पर कब्रिस्तान, म...