रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया अस्पताल एवं सोशल सर्विस सोसायटी में अध्यक्ष और सचिव के बीच वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के समाधान की जिम्मेदारी अब वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल को सौंप दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले को ट्रिब्यूनल के पास हस्तांतरित करते हुए दो माह के भीतर इसका निपटारा करने का निर्देश दिया है। मामला अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष और सचिव के बीच वित्तीय लेन-देन एवं संस्था के संचालन को लेकर उत्पन्न विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर वित्तीय दोहन और अनियमितताओं के आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले संस्था के सचिव ने मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह भी पढ़ें- बिना चुनाव समिति गठन का आरोप लगा शिकायत की एकलपीठ ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याच...