लखनऊ, जुलाई 19 -- पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर भेंट कर वक्फ बोर्डों में व्याप्त बड़े पैमाने के घोटालों और अनियमितताओं पर बात की। बैठक के दौरान बताया कि वर्तमान में केवल 1,27,000 रजिस्टर्ड वक्फ रह गए हैं जबकि पहले यह संख्या दो लाख से अधिक थी। उन्होंने कहा कि पुराने दौर में वक्फ बोर्ड का ऑडिट नहीं कराया गया और लाखों संपत्तियों का लेखा-जोखा नहीं मिल रहा। मोहसिन रजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पारित वक्फ संशोधन अधिनियम- 2025 का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता लाने, उनकी सुरक्षा और सही उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वक्फ संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए त्वरित और निष्पक्ष जांच एसआईटी से कराई जाए। ...