नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक भावुक पल देखा गया, जब क्रिकेट जगत के किंग विराट कोहली मैच में अपांयरिंग कर रहे अपने अंडर-19 विश्व कप फाइनल के हीरो से मिलते दिखे। उन्होंने अपने पुराने यार से बातें कीं और पुराने किस्सों को साझा किया, जिस बातचीत की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। विराट कोहली को अपने पुराने यार से बेहद आत्मीय अंदाज में बात करते हुए देखा गया। यह भी पढ़ें- रजत पाटीदार की वो 1 गलती जिसने इतिहास बनने से रोक दिया, मिट सकता था 49 रन का दागविराट कोहली की टीम के हीरो रहे थे अजितेश अर्गल साल 2008 में जब विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम ने विश्व कप जीता था तो उस विश्व कप के फाइनल मैच के हीरो अजितेश अर्गल रहे थे, जो ...