लखनऊ, अगस्त 18 -- बीबीएयू में मंगलवार को रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल और फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की संगोष्ठी वक्ताओं ने शोध के विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों पर विचार साझा किए। आरएंडडी सेल के निदेशक प्रो. शिशिर कुमार ने शोध में मौलिकता, गुणवत्ता और फंडिंग प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। सउदी इलेक्ट्रॉनिक यूनिवर्सिटी के डॉ. प्रकाश सिंह ने शोध नैतिकता और प्लेजरिज्म से बचने के महत्व बताए। वेरकोस ग्रुप के शिवेंद्र सिंह चौहान ने शोध एवं विकास प्रक्रिया की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। वहीं, वर्नाकुलर कंसल्टेंसी सर्विसेज के अमित सिंह बघेल ने ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेज और डेटा के प्रभावी उपयोग के विभिन्न पहलुओं को समझाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। इन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी ह...