कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी जज बनकर महिलाओं को शादी के झांसे में फंसाने वाले वकील विष्णु शंकर गुप्ता पर गैंगस्टर लगने के बाद अब केस भी चलेगा। शुक्रवार को कर्नलगंज पुलिस ने गैंगस्टर में पति-पत्नी दोनों का न्यायिक रिमांड लिया। उस पर कर्नलगंज, नवाबगंज, कोतवाली, ग्वालटोली और फजलगंज में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही लखनऊ के हजरतगंज में भी उस पर एक मुकदमा है। उसे बार एसोसिएशन ने डिबार कर दिया है। नवाबगंज निवासी विष्णु शंकर गुप्ता ने लखनऊ निवासी नर्सिंग अफसर युवती को मेट्रीमोनियल साइट पर जज अंशुमन विक्रम सिंह बनकर शादी का प्रस्ताव दिया। उसने खुद को वाराणसी निवासी और सीतापुर में बतौर सिविल जज तैनात होना बताया। युवती के पिता से नंबर लेने के बाद वह उससे भी बातचीत करने लगा। 4 अगस्त 2025 को बैंक में जमा पूंजी 14 लाख रुप...