वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी। सीर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी भूमाफिया की जमानत अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी गई। अपर जिला जज नीरज कुमार बक्शी की कोर्ट में आरोपी गिरधारी पटेल की अर्जी खारिज हुई। अभियोजन पक्ष के अनुसार अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने काशीपुरम कॉलोनी स्थित अपने प्लॉट के रास्ते पर अवैध कब्जे का विरोध किया। मौके पर साथी अनुराग सिंह और आनंद कुमार के साथ मौजूद भू-माफिया गिरधारी पटेल ने हत्या की नीयत से उनके ऊपर पिस्टल से गोली चलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...