गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में अधिवक्ता के पुत्र पर जानलेवा हमले और बाद में घर पहुंचकर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 15 नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुलधर द्वितीय स्थित सूरजमल एन्क्लेव निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार त्यागी ने पुलिस को बताया कि 26 मई की शाम उनका बेटा सन्नी उर्फ अभिषेक अपने मित्र समीर के साथ किसी कार्य से रईसपुर की ओर जा रहा था। दोनों को चौधरी पार्क के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कई युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की।आरोप यह भी पढ़ें- फोन पर अधिवक्ता को हत्या की मिली धमकी, मुकदमा दर्ज है कि 30 मई को कुछ आरोपी उसके घर पहुंचकर गोली चलाई, बेटे सन्नी ने भागकर जान बचाई।...