हमीरपुर, अप्रैल 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। एक माह दस दिन पूर्व किराए के कमरे में संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे में लटके मिले वकील के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया है। मृतक वकील के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में चकबंदी विभाग में कार्यरत महिला लेखपाल सहित वकील के पैतृक गांव की मां-बेटी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, अधिवक्ताओं की ओर से मृतक की मां को आर्थिक मदद के रूप में 22 हजार रुपए की चेक प्रदान की गई। थाना कुरारा के कुसमरा गांव निवासी वकील देवी प्रसाद यादव का बीती छह मार्च को अमन शहीद मोहल्ला निवासी राधेश्याम पाल के मकान में फंदे से लटका शव मिला था। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें गांव की एक युवती के नाम का जिक्र था।मृतक वकील के भाई विजय सिंह ने बताया कि घटना से कुछ दिन पूर्व चकबंदी लेखपाल वंदना राजपूत प...