वकील की मौत पर हुई शोकसभा, दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। आपराधिक मामलों के वरीय वकील राकेश कुमार की असामयिक निधन पर वकीलों में शोक की लहर है। शुक्रवार को नालंदा जिला अधिवक्ता संघ भवन एवं न्यायालय परिसर में अलग-अलग शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। न्यायिक कक्ष में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नमिता सिंह व अन्य ने श्रद्धांजलि दी। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव दिनेश कुमार व उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वे 1992 से ही इस पेशा से जुड़े थे। उनके निधन से संघ को काफी क्षति हुई है। उनके पिता ललीतेश प्रसाद सिन्हा भी वकालत पेशे से जुड़े थे। मौके पर कैसर इमाम, अमीर प्रसाद सिंह, शंभुशरण सिंह, मसुदन यादव, शैलेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (बिहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.