गंगापार, फरवरी 28 -- स्थानीय तहसील परिसर में पूरे दिन रंग-बिरंगे अबीर गुलाल उड़ते रहे और वकीलों तथा अधिकारी कर्मचारी ठंडाई का लुत्फ उठाया। तहसील परिसर में स्थित शिव मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद एसडीम रावेंद्र सिंह ने होली की छुट्टी के पूर्व रंग उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा होली का पर्व आपस में दूरी को खत्म करके एक दूसरे से गले मिलने वह शिकवा शिकायत दूर करने की सीख देती है। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष राजेश्वर नाथ मिश्रा की ओर से बेलवरिया गीत का भी आयोजन किया गया था। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को तथा अधिकारी कर्मचारियों को जमकर रंग लगाया और गले मिले आयोजन में सुभाष तिवारी, भूपेंद्र पति मिश्रा, राजेश मिश्रा, चंद्रकांत, लाल जी यादव, महेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...