लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- पलियाकलां, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिवक्ताओं के हित में की गई घोषणाओं का पलिया बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रदेश के सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अधिवक्ता कल्याण निधि (एडवोकेट वेलफेयर फंड) के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि की पात्रता के लिए आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष करने की बात कही गई है। तहसील ...