औरैया, मई 18 -- औरैया, संवाददाता। लखनऊ में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को अतिक्रमण बताते हुए जेसीबी से हटाए जाने के दौरान हुए विवाद और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लखनऊ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा सड़क किनारे बने चैंबरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान जब अधिवक्ताओं ने विरोध जताया तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई सीनियर अधिवक्ता घायल हो गए। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज और पथराव में चार वकील और सात-आठ पुलिसवाले चोटिल घटना के बाद लखनऊ के अधिवक्ताओं ने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की। इस...