बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर संवाददाता। मुख्य अभियंता विद्युत विभाग गोंडा द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु मंडलायुक्त को पत्र भेजे जाने से जिले के वकीलों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विरोध स्वरूप मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और दोपहर में बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। जिला बार संघ की ओर से जनपद न्यायाधीश को संबोधित पत्र में बताया गया कि 13 मार्च को विद्युत विभाग के एसडीओ पिंटू यादव, जेई व विजिलेंस टीम पुलिस बल के साथ अधिवक्ता समीर यादव के घर बिना पूर्व सूचना के घुस गए। इस दौरान परिजनों के विरोध करने पर कथित रूप से मारपीट की गई। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से आपत्ति दर्ज कराई थी। बताया गया कि पहले विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने संबंधित कर्मियो...