पीलीभीत, जून 19 -- बीसलपुर। संवाददाता तहसील बार एसोसिएशन ने एक जुलाई से निबंधन रजिस्ट्री विभाग को पूर्णतः आनलाइन करने फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने तथा अधिवक्ताओं व कातिबों को पारंपरिक रोजगार समाप्त किए जाने के विरोध में हड़ताल कर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया।मुंसिफ बार एवं तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने अनदेखी करने व रोजगार छीने जाने के विरोध में एसडीएम नागेंद्र पांडेय के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल महामहिम को ज्ञापन देकर पारंपरिक रोजगार संकट पर ध्यान दिए जाने, जालसाजी व धोखाधड़ी की अत्याधिक संभावना की आशंका जताते हुये कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुनील सक्सेना, स्वदेश सिंह चौहान, मो. आरिफ, सुबोध कुमार मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, सियाराम माथुर, मनोज सिंह सहित कई वकील शामिल थे। यह भी पढ़ें- वकीलों ने राज्यपाल को दि...