रामपुर, फरवरी 11 -- स्वार। प्रस्तावित स्टाम्प दरों में बढ़ोतरी को लेकर बार वेलफेयर एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को विरोध जताया है। वकीलों ने डीएम को संबंधित ज्ञापन उपनिबन्धक को सौंप कर बढ़ाई जा रही स्टाम्प ड्यूटी पर रोक की मांग की है। मंगलवार को बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद अली गौस एवं सचिव नौशाद आलम के नेतृत्व में वकील उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपनिबंधक नवनीत कुमार माहेश्वरी को देते हुए तहसील की प्रस्तावित संपत्ति मूल्यांकन दर सूची वर्ष 2026-27 के सर्किल रेट में की जा रही अनावश्यक वृद्धि पर आपत्ति जताई है। अध्यक्ष ने बताया कि प्रस्तावित संपत्ति मूल्यांकन दर सूची में शामिल सामान्य निर्देशों के क्रमांक 11 को जनहित में समाप्त अथवा पृथक किया जाए और पूर्व की भांति संपत्ति दर के साथ मूल्यांकन दर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.