वकीलों ने मुकदमा वापसी को लेकर किया प्रदर्शन
गोंडा, मई 23 -- गोण्डा, विधि संवाददाता। साथियों पर सीओ करनैलगंज द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के वापसी की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला और सिविल एसोसिएशन बार के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस कलेक्ट्रेट से कमिश्नरी परिसर में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचा और सभा में परिवर्तित हो गया। जहां सभा का संचालन संयुक्त संघों के मंत्रियों गौरीशंकर चतुर्वेदी व सुनील कुमार पांडेय ने किया। सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान दुर्भावना व रंजिश के चलते हैरान व परेशान करने की नीयत से मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.