नोएडा, मार्च 16 -- बिसरख थाने में अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में हड़ताल ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख थाने में पुलिस पर अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में वकीलों ने सोमवार को सूरजपुर अदालत परिसर में हंगामा किया। उन्होंने परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को बाहर खदेड़ दिया। पुलिस के अदालत परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी। वकील घटना के विरोध में हड़ताल पर बैठ गए।दरअसल, बिसरख कोतवाली पुलिस पर एक अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में रविवार को वकीलों ने बिसरख कोतवाली का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा वकील को छोड़ा गया। वहीं, अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई कर दो सबइंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सोमवार को वकील न्यायालय पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.