लखनऊ, मई 18 -- कार्रवाई के डर के चलते वकीलों ने खुद ही अवैध चैम्बर खाली किए हैं। जिन चैम्बर में नगर निगम ने लाल क्रॉस का निशान लगाया गया था, वे सभी खाली हो गए हैं। करीब 50 चैंबर मौके पर हैं, इनमें कुछ में दुकानें भी हैं। रविवार की कार्रवाई के बाद जिन वकीलों ने सड़क, नाले पर कब्जा कर चैम्बर बनाए थे, उन्होंने चैम्बर खाली कर दिए। रविवार को नगर निगम व पुलिस ने मिलकर करीब 100 चैम्बर तोड़े थे। वकीलों को डर है कि अगर फिर किसी दिन कार्रवाई हुई तो उनका नुकसान हो जाएगा। कई वकीलों के चैम्बर में कम्प्यूटर व एसी तक लगे हुए थे। यह भी पढ़ें- वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत ये सभी निकाल लिए गए हैं। निबंधन कार्यालय मार्ग के पास ही चैम्बर बचे हैं। इन्हें भी जल्दी ही गिराया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में ...