वकीलों ने नारेबाजी कर बंद कराया कोर्ट
लखनऊ, मई 21 -- मोहनलालगंज। वकीलों के चैम्बर तोड़ेजाने व लाठी चार्ज के मामले को लेकर मोहनलालगंज के वकील सामूहिक अवकाश पर हैं। गुरुवार को वकीलों ने मोहनलालगंज तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन यादव की अगुवाई में तहसील परिसर से लेकर रायबरेली हाइवे पर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों ने तहसील की राजस्व कोर्ट के दरवाजे बंद करवा दिये। तहसील में राजस्व कोर्ट के साथ ही सब रजिस्ट्री दफ्तर भी बंद रहा। वादकारियों को बैंरग वापस लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में 26 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे राजधानी के वकील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.