वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी। दीवानी कचहरी के विस्तारीकरण की मांग के समर्थन में शुक्रवार को बनारस बार अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वकीलों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वे बनारस क्लब, उद्यान विभाग और इर्द-गिर्द के सरकारी भू-भागों को खाली कराकर कचहरी परिसर के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष सतीश यादव, सत्य प्रकाश सिंह, नित्यानंद राय, प्रेमचंद्र मिश्रा, अखिलेश यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- कचहरी पर एक हजार बाइकों के लिए नई पार्किंग यह भी पढ़ें- 11 से 15 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...