प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़। अंतू थाने के समाधान दिवस में अभिवक्ता दीपक मिश्र से अभद्रता के मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कचहरी, एसपी ऑफिस में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए अधिवक्ता कचेहरी के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे। इस दौरान पुलिस के अधिवक्ता से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला जज से भी शिकायत की। इस दौरान जेपी मिश्र, हरिश शुक्ल, संजय पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...