बहराइच, जनवरी 31 -- महसी, संवाददाता । तहसील महसी में शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने क्रमिक धरने के साथ कलमबंद हड़ताल की। जिससे रजिस्ट्री दफ्तर में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा । अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता एसडीएम को हटाने की मांग कर रहे हैं।बीते पांच दिनों से संघ क्रमिक धरने पर भी है। हड़ताल से दो दिन में एक भी बैनामा नहीं हुआ। दफ्तर में आए कर्मचारी दिन भर की ड्यूटी के बाद वापस लौट गए। संघ के महामंत्री ने कहा कि दो दिन से कलम बंद हड़ताल शुरू है आगे सोमवार मंगलवार दो दिन और बढ़ाई जा रही है। अधिवक्ता ज्ञान दत्त बाजपेई, राजवंत मिश्रा, उद्धव कुमार बाजपेई, रामतेज मिश्रा, रुद्र त्रिपाठी सर्वेश अवस्थी, अनिल कुमार तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, हिमांशु मोहन, आशुतोष अवस्थी, सत्यप्रकाश बाजपेई आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.