रुडकी, फरवरी 3 -- निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से मंगलवार को वकीलों ने एसडीएम के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने लक्सर, रायसी, ऐथल बुजुर्ग और पथरी स्टेशन पर पहले की तरह ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल करने की मांग की। वकीलों ने तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र दत्त शर्मा से मिलकर रेलमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सियालदह-जम्मूतवी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ से रायसी स्टेशन पर रुकती थी। मगर कुछ दिन से इसका स्टॉपेज बंद किया जा चुका है। इसी तरह ऐथल बुजुर्ग और पथरी स्टेशन पर देहरादून-वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज भी समाप्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...