बदायूं, फरवरी 25 -- सिविल लाइन में युवा अधिवक्ताओं ने हिंदी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, फिल्म का मंचन गलत ढंग से किया गया है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इसकी रिलीज पर रोक नहीं लगाई गई, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अक्षय कुमार यादव, संजीव कुमार पाल, जितेन्द्र सिंह यादव ,आयुष, तपन , सुमित, महाराज सिंह यादव, पप्पू यादव, राजीव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...