बदायूं, मार्च 8 -- दातागंज। दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा में लिए गये निर्णय के क्रम में शनिवार को तहसीलदार न्यायालय में किसी भी अधिवक्ता ने कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने तहसीदार के न्यायालय का बहिष्कार कर दिया है।अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार न्यायालय का कार्य न करने के चलते वादकारी परेशान रहे और उन्हें मजबूरी में वापस लौटना पड़ा। सामान्य सचिव संतोष यादव तहसीलदार कोर्ट के बहिष्कार के बारे में एसडीएम और डीएम को अवगत करा चुके हैं। तहसीलध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सोमवार को एसडीएम से वार्ता करेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं से विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.