प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में महिला वकीलों से मारपीट में आरोपी जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई के लिए वकीलों ने गुरुवार को भी एकलव्य चौराहे के आगे चक्काजाम किया। वकीलों के चक्काजाम के कारण भयंकर गर्मी में नागरिकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडे ने जाम के कारण हो रही दिक्कत के मद्देनजर वरिष्ठ न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ के समक्ष नो एडवर्स ऑर्डर का आग्रह किया, जिसके बाद न्यायालयों में इसी अनुसार कार्य हुआ। उधर, वकीलों ने दोपहर बाद फोटो एफिडेविट सेंटर और पास के काउंटर भी बंद करा दिए। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बार ने डॉक्टरों की हड़ताल को बताया ब्लैकमेल दोपहर में एसआरएन की घटना में पीड़ित महिला अधिवक्ताओं ने क...